कोलकाता
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम से निकलने के बाद फैंस द्वारा किए गए तोड़-फोड़ के बाद पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि फैंस का पैसा वापस किया जाएगा। राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "फैंस चाहते थे कि लियोनल मेसी मैदान में आएं और खेलें। यह पूर्व निर्धारित योजना का हिस्सा नहीं था। योजना थी कि वह सिर्फ मैदान में आएंगे, भीड़ को हाथ हिलाएंगे और चले जाएंगे। मेसी के मैच नहीं खेलने की वजह से फैंस आक्रोशित हुए। आयोजकों ने हमें लिखकर दिया है कि फैंस का पैसा रिफंड किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी पहलुओं को देखने के लिए पहले ही एक कमेटी बना दी है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या ऑर्गनाइजर की तरफ से कोई मिसमैनेजमेंट हुआ था या कोई और दिक्कत थी। इसकी जांच की जाएगी।
लियोनल मेसी के स्टेडियम से जाने के बाद फैंस द्वारा मचाए गए बवाल को लेकर ममता बनर्जी भी काफी निराश नजर आईं और कुव्यवस्था को इसके लिए दोषी करार दिया।
ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी। फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस खराब घटना के लिए लियोनेल मेसी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।"
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "मैं सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के सदस्य होंगे। कमेटी इस घटना की डिटेल में जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय बताएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।"
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था। मेसी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया। मेसी 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ की।
लेटेस्ट न्यूज़
मेसी को न देख पाने का मलाल खत्म! निराश दर्शकों का पैसा लौटेगा, बोले बंगाल डीजीपी
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

नगर पंचायत खोंगापानी में भुगतान एवं खरीदी की विशेष ऑडिट की मांग
September 23, 2026
No Comments
Read More »

आज का राशिफल 3 सितंबर: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार
September 22, 2026
No Comments
Read More »




13 सितंबर राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
September 12, 2026
No Comments
Read More »

इंजीनियर दीपक कुमार साह बने नेपाल के नए उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री
September 10, 2026
No Comments
Read More »


7 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
September 6, 2026
No Comments
Read More »

“छात्र सवाल पूछेंगे, जवाब भी मांगेंगे”—‘दिमागी नक्सली’ बयान पर एनएसयूआई का पलटवार
August 28, 2026
No Comments
Read More »


हसदेव एरिया के बहेराबांध में हर महीने लाखों की कथित हेराफेरी? मामले को दबाने की कोशिश?
August 21, 2026
No Comments
Read More »


PWD में रिपेयरिंग के नाम पर ‘खेल’! मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर-जनकपुर तक करोड़ों की बिलिंग पर उठे सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

धान संरक्षण केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, गुरुनानक चौक व्यापारिक संघ ने निभाई सहभागिता
August 15, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संघ कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा
August 15, 2026
No Comments
Read More »

मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के घोटालों में घुसा ‘वायरस’! जांच की हर कोशिश क्यों हो रही नाकाम?
August 14, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव एरिया में भ्रष्टाचार का खेल! खबरें छपती रहीं, अधिकारी बेफिक्र—‘कमीशन’ के भरोसे कार्रवाई से बेखौफ?
August 13, 2026
No Comments
Read More »

झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
No Comments
Read More »

SECL में आखिर क्या छिपा है? बालाजी कंस्ट्रक्शन के कामों की पूरी कुंडली मांगने से मचा हड़कंप!
August 6, 2026
No Comments
Read More »

पासपोर्ट वेरिफिकेशन हुआ आसान, अब नहीं काटने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर, गुजरात DGP का बड़ा फैसला
August 6, 2026
No Comments
Read More »

