November 4, 2026 8:48 pm

“भाजपा आरएसएस ने मोदी सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ “- राजेश दुबे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने भाजपा आरएसएस के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सन 1974 के जेपी आंदोलन के बाद 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के द्वारा वोट चोरी के विरुद्ध किए गए विशाल आंदोलन जो जन आंदोलन का रूप ले लिया था ,भाजपा आरएसएस इसी आंदोलन से प्रभावित होकर यह मान चुकी है कि मोदी सरकार वोट चोरी करके 12 वर्षों से सत्ता में रहकर अराजकता फैला रही है ,भाजपा आरएसएस यह मान चुकी है कि मोदी सरकार 12 वर्षों के कार्यकाल में लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकी है बल्कि लोकतंत्र का गला घोट रही है इसी लिए अपने ही मोदी सरकार के विरुद्ध वह लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का मोर्चा खोल रही है ।
राजेश दुबे ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के द्वारा वोट चोरी के
विरुद्ध एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिये किया गया विशाल आंदोलन अब देश का जन आंदोलन बन चुका है । मोदी शाह एवं ज्ञानेश के कर्मों का हिसाब देश करने को तैयार है ।
श्री दुबे ने भाजपा आरएसएस से प्रश्न करते हुए कहा कि देश में 12 वर्षों से भाजपा आरएसएस की मोदी सरकार है अधिकतर राज्यों में भी उनकी डबल इंजन की सरकारें हैं फिर भी लोकतंत्र संकट में है अराजकता है तो ऐसी स्थिति में मोदी शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए ,उन्हें अपने ही सरकार के विरुद्ध आंदोलन की क्या जरूरत है ।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!