पटना। राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना पर उठाए गए सवाल और पेपर लीक मामले पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सभी के तार झारखंड से जुड़ रहे हैं। ललन सिंह के बयान का बीजेपी ने भी समर्थन किया है। बीजेपी प्रवक्ता आसितनाथ तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में जातीय आग से खेल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा है कि यह लोग राहुल गांधी से डरे हुए हैं।
ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है। वह खुद ही फर्जीवाड़े के सरदार हैं। बिहार में जो जाति आधारित सर्वे कराया गया, उसके आधार पर जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे। तब वह लोग मुंह में टेप लगाए हुए थे? किसके दबाव में आकर कुछ नहीं बोल रहे थे? वह संविधान की बात करते हैं, उनको संविधान के बारे में पता है कि कितने शेड्यूल है, कितनी धाराएं हैं।
ललन सिंह ने आगे कहा कि अगर इस देश में किसी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई तो वह कांग्रेस है। देश में आपातकाल लाकर देश की जनता को अपमानित करने का काम किया। पेपर लीक मामले में ललन सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार राजस्थान में थी तब वह बताएं कि कितना पेपर लीक हुआ है। जो पेपर लीक हो रहे हैं सबके तार झारखंड से जुड़ है, जहां उनकी सरकार है।
ललन सिंह के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोग राहुल गांधी से डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अति पिछड़ों और पिछड़ों को राहुल गांधी न्याय दिलाकर ही मानेंगे। ज्ञान रंजन ने कहा इनका सिंहासन डोलता नजर आ रहा है इसलिए कुछ भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। रंजन ने कहा कि बिहार में एक साल में 10 बार पेपर लीक हुआ है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, अगर कोई गिरफ्तारी हुई है तो आंकड़ा जारी करें।
बीजेपी प्रवक्ता आसितनाथ तिवारी ने कहा कि बिहार ने जातीय हिंसा का बड़ा दौर देखा है। बिहार में कई नरसंहार हुए, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। ऐसी घटनाएं राजद और कांग्रेस के काल में हुई। राहुल गांधी इस गुट के सरदार हैं, जिनके दौर में ऐसी घटनाएं हुई। राहुल गांधी को यह अंदाजा नहीं है कि वह एक बार फिर से जातीय आग से खेल रहे हैं। बिहार को जातीय आग में झोंकना चाहते हैं। उन्हें पता नहीं है कि यह आग एक दिन उन्हें भी जला देगी।
बता दें पटना में शनिवार को कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मंहगाई बढ़ रही है। देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जाति जनगणना होनी चाहिए। यह बिहार में की गई फर्जी जाति जनगणना की तरह नहीं होगी। जाति जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए। कांग्रेस जाति जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी। हम 50 फीसदी आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, खाते में मिले 54 लाख से खुला राज
May 25, 2026
9:31 pm
शुभेन्दु के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड का आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार गाजीपुर निवासी है युवक
May 20, 2026
12:49 pm
दलित बहनों पर पुलिस का कहर! मारपीट कर पैर तोड़े, दुष्कर्म का आरोप — गोरखपुर में हड़कंप
April 9, 2026
5:18 pm
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है, वह खुद फर्जीवाड़े के सरदार
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो


जनता के मंसूबों पर पानी फेर रही नगर निगम की अव्यवस्था, इण्टक और लोकमंच का तीखा प्रहार
May 28, 2026
No Comments
Read More »




डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, खाते में मिले 54 लाख से खुला राज
May 25, 2026
No Comments
Read More »

तपती धूप में भी जलसेवा का संकल्प अडिग, गांव-गांव तक पानी पहुंचाने में जुटी पीएचई टीम
May 25, 2026
No Comments
Read More »



शुभेन्दु के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड का आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार गाजीपुर निवासी है युवक
May 20, 2026
No Comments
Read More »

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
May 18, 2026
No Comments
Read More »





मनेन्द्रगढ़ वन परीक्षेत्र में कथित घोटाले पर नया आरोप, पीसीसीएफ तक पहुंची कमीशन?
April 26, 2026
No Comments
Read More »


खोंगापानी में जल संकट गहराया: हफ्तों तक नहीं हो रही सप्लाई, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं दे रहे जवाब
April 18, 2026
No Comments
Read More »



केल्हारी में सरकारी जमीन पर कब्जा: मंदिर-पंडाल की आड़ में बाउंड्रीवाल खड़ी कर रास्ता बंद, प्रशासन मौन
April 10, 2026
No Comments
Read More »

