नई दिल्ली
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसकी रिहाई का आदेश दे दिया है। हालांकि, राहत के बावजूद क्रिश्चियन मिशेल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएगा, क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जुड़े मामले में अभी उसकी रिहाई का कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में उसे जेल में ही रहना होगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्रिश्चियन मिशेल के वकील ने दलील दी कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगभग 7 साल से हिरासत में है, जो इस मामले में संभावित अधिकतम सजा के बराबर है। गौरतलब है कि इससे पहले क्रिश्चियन मिशेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। वहीं, सीबीआई केस में उसे सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत दी गई थी, लेकिन उसके पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो जाने और जमानत की शर्तों के तहत जरूरी श्योरिटी न मिल पाने के कारण वह अब तक जेल से बाहर नहीं निकल सका था।
इससे पहले 8 अगस्त को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका दिया था। उस समय कोर्ट ने उसकी उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने जेल से रिहाई के निर्देश देने की मांग की थी। अदालत ने कहा था कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 467 के तहत गंभीर आरोप हैं, जिनमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए यह नहीं माना जा सकता कि उसने अधिकतम सजा की अवधि पहले ही पूरी कर ली है।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि धारा 467 लागू होती है या नहीं, यह फैसला आरोप तय होने के दौरान किया जाएगा। तब तक आरोपी को रिहा नहीं किया जा सकता। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को 5 दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। भारत पहुंचते ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इसके कुछ दिन बाद ईडी ने भी उसे हिरासत में ले लिया। तब से वह जेल में बंद है।
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
November 10, 2025
1:31 pm
ईडी केस से मिली राहत, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन मिशेल होंगे रिहा
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, विधायक लता उसेंडी ने सदन में उठाई आवाज
March 13, 2026
No Comments
Read More »

चिश्तिया रंग की पहल: हज़रत अली की शहादत पर बिलासपुर में इमामों का सम्मान
March 13, 2026
No Comments
Read More »

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला, अफीम खेती मामले में भाजपा पर उठाए सवाल
March 9, 2026
No Comments
Read More »


मरवाही में जंगल से जेब तक का खेल? वन कटाई, वसूली और डिजिटल लेनदेन ने खड़े किए बड़े सवाल
February 12, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ शासन ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया तत्काल निलंबित
February 9, 2026
No Comments
Read More »

पाली नगर में विकास की रफ्तार तेज, हर वार्ड में दिख रहा बदलाव
February 8, 2026
No Comments
Read More »


कैम्पा मद से करोड़ों खर्च, आरटीआई में ‘कोई मद नहीं’—चिरमिरी के रेंजर ने उड़ा दी पारदर्शिता की धज्जियां
January 1, 2026
No Comments
Read More »

हल्दीबाड़ी अंदर ग्राउंड माइंस: मेन रोड किनारे बन रही नाली में भारी घोटाले की आशंका, जांच और कार्रवाई की मांग
December 31, 2025
No Comments
Read More »


हसदेव के राजनगर ओसीएम में कोयले का काला कारोबार, शॉर्टेज से लेकर रोड सेल तक फैला भ्रष्टाचार
December 22, 2025
No Comments
Read More »

मनेंद्रगढ़ वनमंडल में भ्रष्टाचार का बोलबाला DFO के घोटालों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार
December 20, 2025
No Comments
Read More »

सुकमा :गोलापल्ली के जंगल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेरा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

अब लाइन नहीं, सिर्फ क्लिक! मोबाइल ऐप से होगी शराब की बुकिंग, ऐसे उठाएं फायदा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती
December 18, 2025
No Comments
Read More »

भारत का सख्त फैसला: बांग्लादेश में अशांति के बीच ढाका का वीजा सेंटर बंद
December 18, 2025
No Comments
Read More »

भारत की नई हाइपरसोनिक ताकत: 6100 KMPH स्पीड वाला हथियार दुश्मन मिसाइलों और जेट्स के लिए काल
December 18, 2025
No Comments
Read More »

उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारी तेज: प्रयागराज मॉडल से सीखेंगे बिजली प्रबंधन के गुर
December 18, 2025
No Comments
Read More »

इतिहास रचने को तैयार कैप्टन जोया: नॉर्थ पोल के ऊपर उड़ान से पहले साझा किया उत्साह
December 18, 2025
No Comments
Read More »

