मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
कंगना के निर्देशन और दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, राशा थडानी और अमान देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ ने भी पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय देवगन और डायना पेंटी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, राशा के अभिनय को सराहा जा रहा है। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ‘इमरजेंसी’ ने ‘आजाद’ से बाजी मार ली है। कंगना की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये कमाकर मजबूत शुरुआत की, जबकि ‘आजाद’ 1.5 करोड़ रुपये पर सिमट गई। फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की पसंद-नापसंद के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इनका प्रदर्शन कैसा रहता है। बता दें कि कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ और राशा थडानी व अमान देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
हालांकि, कंगना की ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ा। कंगना रनौत द्वारा निर्देशित ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एसजीपीसी) ने बैन करने की मांग की थी। एसजीपीसी ने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था। हालांकि, सरकार ने बैन की मांग को खारिज कर दिया, लेकिन विरोध के कारण कुछ सिनेमाघरों ने फिल्म की स्क्रीनिंग से इनकार कर दिया। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
लेटेस्ट न्यूज़
“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
6:21 pm
झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
12:05 pm
‘चोर-चोर मौसेरे भाई?’ वन अपराधों की जानकारी रोकने पर उठे सवाल
July 15, 2026
12:57 pm
‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन कमाए 2.35 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

वन विभाग में तबादलों का खेल! महीनेभर में दोबारा फेरबदल, मंत्री और PCCF की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
November 3, 2026
No Comments
Read More »


किस अधिकारी के संरक्षण में चल रहा महाकाल कंपनी का कथित अवैध रेत कारोबार?
October 26, 2026
No Comments
Read More »


MCB ब्रेकिंग न्यूज़: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस पेड़ से टकराई-देखे पूरी वीडियो
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी की सड़क के गड्ढों में दफन विकास के दावे! विधायक-सांसद बताएं, सड़क कब बनेगी?
October 21, 2026
No Comments
Read More »

मेहदावल की बेटी शमीमा खातून ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC LT ग्रेड मेंस परीक्षा में हासिल किया चयन
October 18, 2026
No Comments
Read More »




सराफा डैम परिसर में वृहद पौधरोपण, 5,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
October 9, 2026
No Comments
Read More »


पारसा कोल माइंस के CA प्लांटेशन पर सवाल, गड्ढों से लेकर फेंसिंग तक जांच की मांग
October 8, 2026
No Comments
Read More »

“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
No Comments
Read More »


गांधीवाद और गांधीवादी विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता
October 3, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव की अंडरग्राउंड खदानों में ठेका खेल? करोड़ों के कामों की स्वतंत्र जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »




खोंगापानी नगर पंचायत में जांच की मांग पर सियासत? क्या वाकई में 17 करोड़ का घोटाला हुआ है ?
September 25, 2026
No Comments
Read More »

