November 3, 2026 2:22 am

कठुआ में फिर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, सैन्य वर्दी-बैग मिलने के बाद घुसपैठ का शक

 कठुआ

 हीरा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत बाना चक गांव में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक सैन्य वर्दी जूते और एक सेना का पिट्ठू बैग बरामद हुआ।

वर्दी का कुछ हिस्सा जला हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से यह मानने से इनकार कर दिया गया है कि यह किसी आतंकी द्वारा इस्तेमाल की गई है और उसके बाद उसे फेंक दिया गया हो।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई अन्य एजेंसियां भी इसे लेकर अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है कि कहीं सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करके तो नहीं आ चुके।

 

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!