November 3, 2026 8:00 pm

 सरसों तेल में मिलावट की आशंका, नमूना जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला   

अम्बिकापुर ।  नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में सरसों तेल में मिलावट होने की आशंका के मद्देनजर अंबिकापुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न ब्राण्ड के सरसों एवं अन्य तेल के 04 नमूने संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। ताकि अच्छी गुणवत्ता के खाद्य तेल आमजनों को प्राप्त हो सके। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संकलित नमूनों का राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त प्रतिष्ठानों एवं विनिर्माताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!