शहडोल। एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री में अध्यनरत विद्यार्थियो ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को भोजन, नाश्ता, लाइट, खेल मैदान, गणवेश, जैसी अन्य समस्याओ से अवगत कराया। संवेदनशील कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा को निर्देश दिए कि विद्यार्थियो की समस्याओ का परीक्षण किया जाए, जायज समस्याओ का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने जिले के समस्त आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासो में शिकायत पेटी लगवाने तथा आकस्मिक आवश्यकता वाले टेलीफोन या मोबाइल नम्बर सार्वजनिक रूप प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री में 1 सितम्बर को शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित नही हो पाने के कारण तथा बिना पूर्व अनुमति के शिक्षको के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियो को शासन के निर्देशानुसार दी जाने वाली समस्त सुविधाएं तथा भोजन एवं नाश्ता मीनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियो के साथ-साथ खेल एवं लाइब्रेरी की सुविधाएं भी विद्यार्थियो को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर विद्यार्थियो की समस्याओ का परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही वे स्वयं विद्यालय का आकस्मिक रूप से निरीक्षण भी करेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए है कि जिले के समस्त छात्रावासो में रहने वाले विद्यार्थियो को घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए जिससे विद्यार्थी लगन एवं निष्ठा के साथ अपना अध्ययन कर सके। इस अवसर पर एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा भी उपस्थित रहें।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री के विद्यार्थियो की सुनी समस्याएं, जिले के छात्रावासों में शिकायत पेटी लगवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

खोंगापानी में जल संकट गहराया: हफ्तों तक नहीं हो रही सप्लाई, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं दे रहे जवाब
April 18, 2026
No Comments
Read More »



केल्हारी में सरकारी जमीन पर कब्जा: मंदिर-पंडाल की आड़ में बाउंड्रीवाल खड़ी कर रास्ता बंद, प्रशासन मौन
April 10, 2026
No Comments
Read More »

दलित बहनों पर पुलिस का कहर! मारपीट कर पैर तोड़े, दुष्कर्म का आरोप — गोरखपुर में हड़कंप
April 9, 2026
No Comments
Read More »


डोला क्षेत्र में ट्रक मालिक–लिफ्टर–प्रशासन समझौते पर विवाद गहराया, पारदर्शिता की मांग तेज
April 7, 2026
No Comments
Read More »

3 महीने बाद भी काउंसलिंग नहीं, प्रमोशन आदेश बना मज़ाक – शिक्षकों में आक्रोश
April 4, 2026
No Comments
Read More »

आमाडांड ओसीपी ने रचा इतिहास, 4 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल
March 30, 2026
No Comments
Read More »

राजनगर में कोल ट्रांसपोर्टिंग पर विवाद गहराया: लिफ्टरों की मनमानी के आरोप, मोटर मालिकों में आक्रोश
March 24, 2026
No Comments
Read More »

“ओपन स्कूल या नकल का बाजार? मोंगरापाली केन्द्र में 3 साल से चल रहा खेल”
March 21, 2026
No Comments
Read More »

“जंगल सफारी में ‘मंगल’ नहीं, ‘दंगल’! — वन विभाग का नया प्रयोग, जंगल के बीच राजनीति का अखाड़ा?”
March 14, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, विधायक लता उसेंडी ने सदन में उठाई आवाज
March 13, 2026
No Comments
Read More »

चिश्तिया रंग की पहल: हज़रत अली की शहादत पर बिलासपुर में इमामों का सम्मान
March 13, 2026
No Comments
Read More »

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला, अफीम खेती मामले में भाजपा पर उठाए सवाल
March 9, 2026
No Comments
Read More »


मरवाही में जंगल से जेब तक का खेल? वन कटाई, वसूली और डिजिटल लेनदेन ने खड़े किए बड़े सवाल
February 12, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ शासन ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया तत्काल निलंबित
February 9, 2026
No Comments
Read More »

पाली नगर में विकास की रफ्तार तेज, हर वार्ड में दिख रहा बदलाव
February 8, 2026
No Comments
Read More »


