नई दिल्ली
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वो अमेरिकी हितों को सर्वोपरि रखते हुए जलवायु परिवर्तन को लेकर बनाए संगठन समेत विश्व कल्याण के लिए बनी 66 एजेंसियों से अपने हाथ खींच लेंगे। मतलब दुनिया का सबसे विकसित देश इसमें कोई भी योगदान नहीं देगा। द गार्डियन के मुताबिक इसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र (नॉन-यूएन) संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं शामिल हैं। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग के अनुसार ये संगठन अमेरिकी हितों के खिलाफ हैं। इनमें पैसों की बर्बादी होती है। इसके अलावा, इन्हें चलाने का तरीका सही नहीं है; ये बेहद खराब हैं। इस कदम को ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति का हिस्सा बताया जा रहा है।
ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बयान जारी किया कि ये समझौते अमेरिका की प्रगति के आड़े आते हैं। यह अर्थव्यवस्थाओं और लोगों की जिंदगियों पर असर डाल रहे हैं। रूबियो ने कहा कि इन संगठनों से अलग होने का कदम राष्ट्रपति ट्रंप के अमेरिकियों से किए गए वादे को पूरा करता है। हम उन नौकरशाहों को आर्थिक सहायता देना बंद कर देंगे जो हमारे हितों के खिलाफ काम करते हैं। ट्रंप प्रशासन हमेशा अमेरिका और अमेरिकियों को ऊपर रखेगा।
जिन संगठनों से अमेरिका ने किनारा किया है उनमें भारत की पहल से बना संगठन इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) भी शामिल है। इसे 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन फ्रेंच राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पेरिस जलवायु सम्मेलन में शुरू किया था।
वहीं, अमेरिका 'संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज' (यूएनएफसीसीसी) से बाहर होगा। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक यूएनएफसीसीसी 1992 का समझौता है, जो दुनिया के लगभग सभी देशों को जोड़ता है और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करता है। 34 साल पहले इसकी शुरुआत के बाद से दुनिया के हर देश ने इस पर सहमति जताई। अमेरिकी सीनेट ने अक्टूबर 1992 में इस समझौते को मंजूरी दी थी।
यह पेरिस जलवायु समझौते के लिए भी अहम है, जिससे ट्रंप पहले ही अमेरिका को बाहर करने की बात कह चुके हैं। ट्रंप ने नवंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी नहीं भेजा था। यह ब्राजील में आयोजित हुआ था। इसके अलावा, इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) जैसी महत्वपूर्ण जलवायु संस्थाओं से भी अमेरिका अलग हो रहा है। ट्रंप ने नियमित तौर पर क्लाइमेट साइंस का मजाक उड़ाया है। इसे “घोटाला” और “फर्जी” तक कहते रहे हैं।
ट्रंप ने जनवरी 2025 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बाहर निकलने की घोषणा कर दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता से बाहर निकलने के लिए एक साल का नोटिस आवश्यक होता है। 22 जनवरी 2026 के बाद अमेरिका इसका सदस्य नहीं रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
अमेरिका का बड़ा फैसला: 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से दूरी, ट्रंप की ‘अमेरिका-फर्स्ट’ सोच फिर चर्चा में
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

खोंगापानी में जल संकट गहराया: हफ्तों तक नहीं हो रही सप्लाई, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं दे रहे जवाब
April 18, 2026
No Comments
Read More »



केल्हारी में सरकारी जमीन पर कब्जा: मंदिर-पंडाल की आड़ में बाउंड्रीवाल खड़ी कर रास्ता बंद, प्रशासन मौन
April 10, 2026
No Comments
Read More »

दलित बहनों पर पुलिस का कहर! मारपीट कर पैर तोड़े, दुष्कर्म का आरोप — गोरखपुर में हड़कंप
April 9, 2026
No Comments
Read More »


डोला क्षेत्र में ट्रक मालिक–लिफ्टर–प्रशासन समझौते पर विवाद गहराया, पारदर्शिता की मांग तेज
April 7, 2026
No Comments
Read More »

3 महीने बाद भी काउंसलिंग नहीं, प्रमोशन आदेश बना मज़ाक – शिक्षकों में आक्रोश
April 4, 2026
No Comments
Read More »

आमाडांड ओसीपी ने रचा इतिहास, 4 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल
March 30, 2026
No Comments
Read More »

राजनगर में कोल ट्रांसपोर्टिंग पर विवाद गहराया: लिफ्टरों की मनमानी के आरोप, मोटर मालिकों में आक्रोश
March 24, 2026
No Comments
Read More »

“ओपन स्कूल या नकल का बाजार? मोंगरापाली केन्द्र में 3 साल से चल रहा खेल”
March 21, 2026
No Comments
Read More »

“जंगल सफारी में ‘मंगल’ नहीं, ‘दंगल’! — वन विभाग का नया प्रयोग, जंगल के बीच राजनीति का अखाड़ा?”
March 14, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, विधायक लता उसेंडी ने सदन में उठाई आवाज
March 13, 2026
No Comments
Read More »

चिश्तिया रंग की पहल: हज़रत अली की शहादत पर बिलासपुर में इमामों का सम्मान
March 13, 2026
No Comments
Read More »

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला, अफीम खेती मामले में भाजपा पर उठाए सवाल
March 9, 2026
No Comments
Read More »


मरवाही में जंगल से जेब तक का खेल? वन कटाई, वसूली और डिजिटल लेनदेन ने खड़े किए बड़े सवाल
February 12, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ शासन ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया तत्काल निलंबित
February 9, 2026
No Comments
Read More »

पाली नगर में विकास की रफ्तार तेज, हर वार्ड में दिख रहा बदलाव
February 8, 2026
No Comments
Read More »


