नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और दो बार बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु ने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैडमिंटन से संन्यास लेने पर उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी। विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "साइना नेहवाल, आपके शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया भर में पहचान दिलाई। आपको एक खुशहाल, संतोषजनक और अच्छे संन्यास की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।" पीवी सिंधु ने एक्स पर लिखा, "सायना, आपको संन्यास की शुभकामनाएं। इंडियन बैडमिंटन में आपने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए धन्यवाद। जिंदगी के इस अगले पड़ाव के लिए आपको शांति, खुशी और ढेर सारी शुभकामनाएं।"
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी साइना नेहवाल को उनके संन्यास पर बधाई देते हुए लिखा था, "बहुत बढ़िया खेला, साइना। शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को आगे बढ़ाया और एक पीढ़ी को प्रेरित किया। आगे जो भी हो, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।"
इंजरी की वजह से लंबे समय तक बैडमिंटन से दूर रहने के बाद साइना ने बैडमिंटन को अलविदा कह दिया है।
संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "आप दुनिया में बेस्ट बनने के लिए आठ से नौ घंटे ट्रेनिंग करते हैं। अब, मेरे घुटने एक या दो घंटे में ही जवाब दे जाते थे। सूजन आ गई थी, और उसके बाद जोर लगाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि बस बहुत हो गया। मैं अब और जोर नहीं लगा सकती। मेरा कार्टिलेज पूरी तरह से खराब हो गया है। आर्थराइटिस है, और वापसी बेहद मुश्किल है। इसलिए अपने परिवार और कोच से बात करने के बाद मुझे यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"
साइना ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत को पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। हिसार की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2008 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर और बीजिंग 2008 ओलंपिक्स में एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। 2009 में, उन्होंने इंडोनेशिया ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। एक साल बाद, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन का दर्जा हासिल किया।
2015 में, उन्होंने एकल बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बनकर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और प्रकाश पादुकोण के बाद शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय शटलर बनीं। उस साल, वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं, ऐसा करने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी थीं।
भारतीय बैडमिंटन को मजबूती से अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली साइना को पद्मश्री, पद्मभूषण, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
साइना नेहवाल की उपलब्धियों पर विराट कोहली का खास संदेश, बोले– देश को आप पर नाज़ है
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो


खोंगापानी में जल संकट गहराया: हफ्तों तक नहीं हो रही सप्लाई, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं दे रहे जवाब
April 18, 2026
No Comments
Read More »



केल्हारी में सरकारी जमीन पर कब्जा: मंदिर-पंडाल की आड़ में बाउंड्रीवाल खड़ी कर रास्ता बंद, प्रशासन मौन
April 10, 2026
No Comments
Read More »

दलित बहनों पर पुलिस का कहर! मारपीट कर पैर तोड़े, दुष्कर्म का आरोप — गोरखपुर में हड़कंप
April 9, 2026
No Comments
Read More »


डोला क्षेत्र में ट्रक मालिक–लिफ्टर–प्रशासन समझौते पर विवाद गहराया, पारदर्शिता की मांग तेज
April 7, 2026
No Comments
Read More »

3 महीने बाद भी काउंसलिंग नहीं, प्रमोशन आदेश बना मज़ाक – शिक्षकों में आक्रोश
April 4, 2026
No Comments
Read More »

आमाडांड ओसीपी ने रचा इतिहास, 4 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल
March 30, 2026
No Comments
Read More »

राजनगर में कोल ट्रांसपोर्टिंग पर विवाद गहराया: लिफ्टरों की मनमानी के आरोप, मोटर मालिकों में आक्रोश
March 24, 2026
No Comments
Read More »

“ओपन स्कूल या नकल का बाजार? मोंगरापाली केन्द्र में 3 साल से चल रहा खेल”
March 21, 2026
No Comments
Read More »

“जंगल सफारी में ‘मंगल’ नहीं, ‘दंगल’! — वन विभाग का नया प्रयोग, जंगल के बीच राजनीति का अखाड़ा?”
March 14, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, विधायक लता उसेंडी ने सदन में उठाई आवाज
March 13, 2026
No Comments
Read More »

चिश्तिया रंग की पहल: हज़रत अली की शहादत पर बिलासपुर में इमामों का सम्मान
March 13, 2026
No Comments
Read More »

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला, अफीम खेती मामले में भाजपा पर उठाए सवाल
March 9, 2026
No Comments
Read More »


मरवाही में जंगल से जेब तक का खेल? वन कटाई, वसूली और डिजिटल लेनदेन ने खड़े किए बड़े सवाल
February 12, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ शासन ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया तत्काल निलंबित
February 9, 2026
No Comments
Read More »

पाली नगर में विकास की रफ्तार तेज, हर वार्ड में दिख रहा बदलाव
February 8, 2026
No Comments
Read More »

