October 25, 2026 7:53 pm

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे।

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज सुबह 11 बजे वे राजधानी रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनके साथ बस्तर जाएंगे। दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। बस्तर में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। शाम 4:15 में जगदलपुर से रायपुर आएंगे। रायपुर के निजी होटल में बड़ी प्रशासनिक बैठक करेंगे। रात 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!