October 26, 2026 5:19 pm

छत्तीसगढ़ में नया फरमान! गौ तस्करी करने वालों की प्रॉपर्टी होगी सीज

छत्तीसगढ़ में गाय व अन्य गोवंश की तस्करी करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दे दिए गए हैं. नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में गोवंश की तस्करी व प्रताड़ना मामलों की रोकथाम को लेकर पुलिस की समीक्षा बैठक हुई. इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता खुद उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने की. बैठक में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए.

बैठक में साफ निर्देश दिया गया कि अगर गोवंश तस्करी या प्रताड़ना के मामलों में किसी पुलिस वाले की भूमिका है, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाए. इसके अलावा ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्ती के भी निर्देश दिए गए.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की. विजय शर्मा ने बताया कि गोवंश तस्करी व प्रताड़ना के मामलों की रोकथाम के लिए हर जिले में पुलिस की एक टीम बनाई गई थी, जिसमें नोडल डीएसपी रैंक के अधिकारी थे. सभी जिलों की टीम के साथ समीक्षा बैठक की गई.

गोवंश की तस्करी को रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश

कई जिलों में अच्छा काम हुआ है, कुछ जिलों में और बेहतर काम करने की जरूरत है. गोवंश की तस्करी को रोकने के लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं. साथ ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति करने वालों पर और सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही गइ गई.

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!