October 27, 2026 3:37 am

खबर का असर : प्रशासन ने की कार्रवाई, घोसखोरी का सच सामने आते ही भारमुक्त किया गया ऑपरेटर

शहडोल। “खबर 30 दिन” अभियान का बड़ा असर सामने आया है। सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय दुबे को ओपीडी, आईपीडी और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे संवेदनशील प्रभार से हटा दिया गया है। कारण सीधा और स्पष्ट है, एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई बार जनता से “सेवा शुल्क” मांगते हुए उनके ऑडियो और वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक ऑडियो एवं तीन वीडियो में उन्हें जन्म प्रमाण पत्र के लिए 1 हजार 5 सौ और भर्ती छुट्टी के लिए एक ऑडियो पर 2 सौ रुपए की “सरकारी टैक्स” जैसी मांग करने का आरोप लगे हुए साफ सुना गया था। जनता तो प्रमाणपत्र लेने गई थी, लेकिन ऑपरेटर ने रसीद से पहले फीस तय कर दी। लगातार उठे सवालों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा ने प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए मौखिक निर्देश देकर कार्यवाही को पूर्ण किया है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर विजय दुबे को तत्काल प्रभाव से प्रभार से मुक्त कर दिया। अब उन्हें सीएम हेल्पलाइन की जिम्मेदारी दी गई है।

अब जनता उम्मीद कर रही है कि हेल्पलाइन पर फोन उठे, तो आवाज सेटलमेंट करिए की न आए!

“खबर 30 दिन” ने एक बार फिर ‘ऑपरेटर’ पर करारा प्रहार किया है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
इस विषय पर कल ही वर्जन दे पाऊंगा।
डॉ राजेश मिश्रा
सीएमएचओ, शहडोल

 

विज्ञापन
error: Content is protected !!