October 26, 2026 11:47 am

नवनिर्वाचित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का बुढ़ार ब्लाक में किया गया स्वागत, निकाली गई स्वागत रैली

प्रतीक मिश्रा

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के प्रथम नगर आगमन पर बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में समस्त मंडलम एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत रैली कटकोना तिराहा ( हाइवे) से समस्त वरिष्ठजनों एवं बुढार ब्लॉक के समस्त मंडलम, सेक्टर, अध्यक्षगणों और कार्यकर्ता साथियों तथा आमंत्रित कांग्रेस परिवार के साथियों कि उपस्थित में विशाल वाहन रैली और विभिन्न स्थानों में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडलम कांग्रेस बकहो के प्रभारी इंद्र कुमार मिश्रा एवं मंडलम अमलाई मित्र मंडली द्वारा त्रिमूर्ति चौराहा में समस्त उपस्थित साथियों तथा कांग्रेस परिवारजनों हेतु भोजन व्यवस्था आयोजित की गई। धनपुरी नंबर 3 काम्प्लेक्स में ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं समस्त वरिष्ठजनों द्वारा स्वागत किया गया। उक्त जानकारी जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी है।

विज्ञापन
error: Content is protected !!