October 27, 2026 5:29 am

सर्पदंश के बाद युवक की बहादुरी, सांप लेकर खुद पहुंचा अस्पताल, वीडियो वायरल

शहडोल। जिला मुख्यालय से सटे विचारपुर गांव में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। युवक राकेश सिंह को सांप ने काट लिया, लेकिन डरने के बजाय उसने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गया।

अस्पताल में मचा हड़कंप
जैसे ही राकेश सांप को हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंचा, मरीज और स्टाफ हैरान रह गए। कई लोगों ने इस अनोखी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इलाज के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन ने राकेश से कई बार कहा कि वह सांप को छोड़ दे, ताकि किसी और को खतरा न हो। लेकिन राकेश ने साफ मना कर दिया और बोला कि इलाज तब ही करवाएगा जब सांप उसके पास रहेगा। आखिरकार डॉक्टरों ने उसकी शर्त न मानते हुए सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी।

सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ अनिल सोनी ‘छोटू’ अस्पताल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बोतल से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं है और इसे आम भाषा में “पानी वाला सांप” कहा जाता है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम Keelback Snake है। बाद में इस सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
error: Content is protected !!