November 2, 2026 12:56 pm

राज्यमंत्री गौर ने किया मन की बात कार्यक्रम का श्रवण

"प्रधानमंत्री  मोदी के विचार राष्ट्र को सदैव प्रदान करते हैं नई ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास"

भोपाल  

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने रविवार को आनंद नगर स्थित मिल्खा सिंह मैदान में प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार सदैव राष्ट्र को नई ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस वर्ष के अंतिम मन की बात ने देश की उपलब्धियों के स्मरण और भविष्य के संकल्पों को सशक्त रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा हेतु अद्वितीय बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की वीरगाथा पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में  रविन्द्र यति, सुश्री नेहा बग्गा समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय रहवासी शामिल हुए।

 

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!