October 30, 2026 9:31 pm

भोपाल में कर्मचारियों को मकर संक्रांति पर छुट्टी मिलने की संभावना, कलेक्टर ने भेजा शासन को प्रस्ताव

भोपाल
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जा सकता है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में राज्य शासन को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।

चार स्थानीय अवकाशों का प्रस्ताव शासन के पास

कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में मकर संक्रांति के साथ-साथ तीन अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को भी शामिल किया गया है – 

25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी

19 अक्टूबर: महानवमी

3 दिसंबर: भोपाल गैस त्रासदी बरसी

इन सभी अवसरों पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की अनुशंसा की गई है।

भोपाल को साल में मिलते हैं 4 स्थानीय अवकाश

राजधानी भोपाल में हर साल कुल चार स्थानीय अवकाश घोषित किए जाते हैं। वर्ष 2025 में मकर संक्रांति, रंगपंचमी, गणेश चतुर्थी और भोपाल गैस त्रासदी बरसी पर अवकाश दिया गया था। हालांकि इस बार रंगपंचमी पर अवकाश का प्रस्ताव नहीं भेजा गया, जिससे कर्मचारियों में हल्की निराशा भी देखी जा रही है।

लगातार वीकेंड का फायदा, कर्मचारियों में खुशी

इस बार प्रस्तावित अवकाश वाले दिन खास माने जा रहे हैं – 

मकर संक्रांति: बुधवार

अनंत चतुर्दशी: शुक्रवार

महानवमी: सोमवार

गैस त्रासदी बरसी: गुरुवार

इन तारीखों में शनिवार-रविवार की बाधा नहीं होगी, जिससे कर्मचारियों को छुट्टी का पूरा लाभ मिल सकेगा।

अब सभी की नजरें राज्य शासन के फैसले पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही भोपाल के हजारों कर्मचारियों के चेहरे खिल उठेंगे।

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!