October 27, 2026 12:36 pm

चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन पर चला बुलडोजर

रायपुर.

नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 मगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड अंतर्गत चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को हटाने की कार्यवाही जेसीबी मशीन की सहायता से की गयी.

कार्यवाही के दौरान नगर निगम कार्यपालन अभियंता लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम की स्थल में उपस्थिति रही.

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!