October 23, 2026 12:28 am

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अलायन्स एयरवेज के प्रबंध निदेशक सेन से रीवा-रायपुर विमान सेवा के संबंध में किया विमर्श

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में एलायंस एयरवेज़ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजर्षी सेन से भेंट की। बैठक में रीवा–दिल्ली विमान सेवा के सफल संचालन की समीक्षा की गई और रीवा–रायपुर विमान सेवा प्रारंभ करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि रीवा–दिल्ली 72 सीटर विमान सेवा का ट्रायल 28 अक्टूबर को सफलतापूर्वक किया गया था। इस सेवा के प्रारंभ होने से रीवा एवं विंध्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई संपर्क की सुविधा मिली है।

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!