October 20, 2026 9:20 am

सोना-चांदी की रफ्तार तेज, आज फिर बढ़े दाम, जानें ताजा कीमतें

इंदौर 

 देशभर में सोने-चांदी के भाव साल के पहले महीने जनवरी में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं. बीते दिन ही जहां सोने में ₹3 हजार रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी तो वहीं चांदी भी ₹10 हजार सस्ती हुई थी. लेकिन इसके अगले हीं दिन एमपी की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार (23 जनवरी) को फिर सोने-चांदी ने रफ्तार पकड़ ली है.

 फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम
राजधानी भोपाल समेत देशभर में बीते दिन सोने-चांदी के भाव में तेज गिरावट दर्ज हुई थी लेकिन इसके अगले ही दिन यानी आज फिर सोने के रेट में बाजार खुलते ही ₹1,930 की बढ़त दर्ज हुई है. इसके साथ ही आज चांदी भी सुबह ही ₹9,440 रुपये महंगी हुई है. अब बाजार शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 1,59,080 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 3,36,470 रुपए प्रति 1 किलो

देशभर में सोने-चांदी फिर महंगे
सोने-चांदी के दाम की बात करें तो आज फिर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी बीच जानें नई दिल्ली में सोने-चांदी का ताजा भाव, जो कुछ इस प्रकार हैं.

नई दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 1,58,710 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 3,35,510 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!