October 20, 2026 3:05 am

सलीम खान की हालत स्थिर, वेंटिलेटर की जरूरत खत्म; सलमान के करीबी ने बताया हेल्थ अपडेट

मुंबई

‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब, सलमान के पिता सलीम की सेहत को लेकर वह साफ तौर पर भावुक दिखाई दिए। अस्पताल से लौटने के बाद संतोष ने अपने दिल की बात बिना किसी फिल्टर के साझा की।

अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में संतोष ने कहा, ‘मैं उनके पास नहीं गया। बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत प्राइवेट मोमेंट होता है। परिवार का वक्त होता है और उसमें किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। बहुत याद आती है। हम लोग तो बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें। वही सबसे अच्छा है।’ उन्होंने पैपराजी से भी अपील की, ‘जो वहां हैं, उनसे बस यही रिक्वेस्ट है कि वे किसी को डिस्टर्ब न करें। यह परिवार का बेहद निजी समय है। सोचिए कि उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी।’

संतोष ने इस दौरान एक बड़ी राहत की खबर भी साझा की। ‘सलीम साहब की तबीयत में सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। यह बहुत बड़ी राहत है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह अब 90 साल के हो रहे हैं और बस हमारी मन्नत यही है कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, सब ऊपर वाले पर छोड़ रखा है। डॉक्टर जैसे ही कहेंगे कि सब कंट्रोल में है, वह दिन सबके लिए बड़ी खुशी का होगा।’

संतोष ने बताया कि सलमान इस समय बिल्कुल शांत रहते हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में चीजें बेहतर दिखेंगी।

 

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!