October 29, 2026 9:39 am

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, प्रश्नकाल में विधायक ने उठाए सवाल

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता और कार्यों के भौतिक सत्यापन पर मंत्री अरुण साव से सवाल किए.

सदन की आज कार्यवाही इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए अनुमति मांगेगी. इसके अलावा आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा. इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे.

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!