October 25, 2026 12:39 pm

MD ड्रग्स पर इंदौर पुलिस का शिकंजा, अब तक 81 तस्कर पकड़े; राजस्थान तक कनेक्शन

 इंदौर

ड्रग्स के खिलाफ पुलिस भले ही लगातार कार्रवाई कर रही हो, लेकिन शहर में एमडी ड्रग्स की बढ़ती खेप ने राजस्थान कनेक्शन को फिर सवालों के घेरे में ला दिया है। हाल ही में कई राज्यों के डीजीपी की बैठक में ड्रग्स तस्करी का मुद्दा उठा था। राजस्थान के डीजीपी ने राजस्थान से ड्रग्स की सप्लाई होने से इनकार किया था।

दूसरी तरफ इंदौर क्राइम ब्रांच के आंकड़े बताते हैं कि इस साल 10 अगस्त तक ही 81 एमडी तस्कर पकड़े जा चुके हैं और उनके कब्जे से 2.617 किलो एमडी जब्त हुई है। हर तीसरा केस राजस्थान के प्रतापगढ़, निंबाहेड़ा और झालावाड़ से जुड़ा है।

 

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!