October 22, 2026 4:26 pm

MCB ब्रेकिंग न्यूज़: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस पेड़ से टकराई-देखे पूरी वीडियो

बस मालिक और चालक की मौत की खबर, 20 यात्री घायल होने की सूचना; चार की हालत गंभीर बताई जा रही है

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)। जिले में मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही एक यात्री बस से भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में बस मालिक और चालक की मौत हो गई है। वहीं, लगभग 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल मृतकों की पहचान, घायलों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से मिलने वाली विस्तृत जानकारी के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

MCB से बड़ी खबर — खबर 30 दिन। बीबीसी लाईव

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!