October 26, 2026 11:30 pm

मिल्कीपुर में सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- महाकुंभ का विरोध कर रहे हैं अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (2 फरवरी) को समाजवादी पार्टी (SP) पर बड़ा हमला बोला। मिल्कीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा के अयोध्या को लेकर दिए गए पुराने बयानों की याद दिलाई।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक समय कहा था कि अगर अयोध्या का मुद्दा सुलझ गया, तो खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने साफ कहा कि अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी बेटियों या आम जनता के साथ खड़ी नहीं होती, बल्कि हमेशा अपराधियों और माफियाओं का साथ देती है।

महाकुंभ का विरोध कर रहे हैं अखिलेश यादव: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि बीते दो महीनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ का विरोध कर रहे हैं। सीएम योगी ने दावा किया कि दुनियाभर से श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में हिस्सा लेने आ रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इससे परेशान है। रामलला के अयोध्या में प्रतिष्ठित होने के समय भी समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया था। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

 

 

 

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 फरवरी को होने वाला है, जिसमें कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है।

2024 लोकसभा चुनाव में अयोध्या का सीट समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की, जो पहले मिल्कीपुर के विधायक। अवधेश प्रसाद के लोकसभा चुनाव जीतने से मिलकीपुर सीट खाली हुई थी, जहां अब उपचुनाव होने हैं।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!