लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया हथकंडा करार देते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जातिवार जनगणना को भूल जाएगी। सिंह ने बुधवार रात जिले के पंडितपुरा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में जातिवार जनगणना को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा पूरा देश इंतजार कर रहा था कि आप (सरकार) पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) को वापस लेने के लिए किस तरह से हमला करेंगे । आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या करेंगे। पहलगाम में 26 निहत्थे और निर्दोष पर्यटक मारे गए और हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती देने का काम किया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे। ऐसे समय में सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप (सरकार) जातिवार जनगणना का विषय ले आए।
उन्होंने कहा हम जातिवार जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। हम लोग शुरू से जातिवार जनगणना कराने की बात करते हैं, मगर आप (सरकार) ऐसे समय में जाति जनगणना लेकर आए हैं जिससे पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। जनता आपसे सवाल न पूछे। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जातिवार जनगणना की घोषणा तो कर दी लेकिन यह नहीं बताया कि यह काम कितने समय में पूरा होगा।
उन्होंने इसे बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कोरी घोषणा बताते हुए कहा, सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया लेकिन इस आरक्षण को लागू करने की दिशा में एक इंच भी कार्रवाई नहीं हुई। उसी तरह सरकार जातिवार जनगणना की घोषणा कर रही है। उसके लिए ना तो बजट का आवंटन किया गया है और ना ही यह बताया जा रहा है कि कितने समय में यह जनगणना पूरी की जाएगी।
सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा सच्चाई यह है कि जब बिहार का विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएगा तो सरकार जातिवार जनगणना को भी भूल जाएगी। यह सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पहलगाम में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे। आतंकवादी आए और हत्या कर चले गए। यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। इस पर सरकार को कोई जवाब देना चाहिए। जवाबदेही होनी चाहिए। कार्रवाई करनी चाहिए, मगर कुछ किया नहीं। प्रधानमंत्री तो इस मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक छोडक़र बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
लेटेस्ट न्यूज़
“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
6:21 pm
झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
12:05 pm
‘चोर-चोर मौसेरे भाई?’ वन अपराधों की जानकारी रोकने पर उठे सवाल
July 15, 2026
12:57 pm
जाति जनगणना की घोषणा पर संजय सिंह का केंद्र पर वार, बोले- ये आतंकी हमले को भटकाने की कोशिश
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

किस अधिकारी के संरक्षण में चल रहा महाकाल कंपनी का कथित अवैध रेत कारोबार?
October 26, 2026
No Comments
Read More »


MCB ब्रेकिंग न्यूज़: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस पेड़ से टकराई-देखे पूरी वीडियो
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी की सड़क के गड्ढों में दफन विकास के दावे! विधायक-सांसद बताएं, सड़क कब बनेगी?
October 21, 2026
No Comments
Read More »

मेहदावल की बेटी शमीमा खातून ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC LT ग्रेड मेंस परीक्षा में हासिल किया चयन
October 18, 2026
No Comments
Read More »




सराफा डैम परिसर में वृहद पौधरोपण, 5,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
October 9, 2026
No Comments
Read More »


पारसा कोल माइंस के CA प्लांटेशन पर सवाल, गड्ढों से लेकर फेंसिंग तक जांच की मांग
October 8, 2026
No Comments
Read More »

“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
No Comments
Read More »


गांधीवाद और गांधीवादी विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता
October 3, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव की अंडरग्राउंड खदानों में ठेका खेल? करोड़ों के कामों की स्वतंत्र जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »




खोंगापानी नगर पंचायत में जांच की मांग पर सियासत? क्या वाकई में 17 करोड़ का घोटाला हुआ है ?
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नगर पंचायत खोंगापानी में भुगतान एवं खरीदी की विशेष ऑडिट की मांग
September 23, 2026
No Comments
Read More »

आज का राशिफल 3 सितंबर: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार
September 22, 2026
No Comments
Read More »

