October 26, 2026 6:26 pm

कर्नाटक: सोशल मीडिया पर ‘मुसलमानों के नरसंहार’ का आह्वान करने वाले भाजपा नेता पर मामला दर्ज़

नई दिल्ली: कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मणिकांत नरेंद्र राठौड़ पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, शनिवार को राठौड़ के फेसबुक एकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें लंबानी भाषा में भड़काऊ टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. वीडियो में मुस्लिम समुदाय के खात्मे का आह्वान किया गया है और आठ दिनों के भीतर ‘लव जिहाद’ के आरोपियों को खत्म करने की अपील की गई है.

अखबार ने इस वीडियो के प्रामाणिकता की पुष्टि की है.

मालूम हो कि ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा किया जाता है और इसे सरकार या अदालतों द्वारा मान्यता नहीं दी गई है. इस शब्द को अक्सर ‘मुस्लिम विरोधी’ बयानबाजी के रूप में देखा जाता है.

इस संबंध में वीडियो को लेकर शनिवार (31 मई) को कलबुर्ग सेंट्रल पुलिस स्टेशन में सैयद अलीम इलाही नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है.

मणिकांत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धार 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप, दावे), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा), 351 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कलबुर्गी के पुलिस कमिश्नर शरणप्पा एसडी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘राठौड़ ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक भड़काऊ वीडियो अपलोड किया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषसिद्धि की सीमा निर्धारित करने के लिए सबूतों को एकत्र किया जा रहा है.’

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!