मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भीषण हादसे ने 9 लोगों की सांसें छीन लीं. झाबुआ में मेघनगर के करीब बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में सीमेंट से भरा ट्राला ईको वैन पर पलट गया. इससे ईको में मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं. हादसे के वक्त ईको में कुल 11 लोग मौजूद थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
दिल दहला देने वाला ये हादसा मंगलवार की रात करीब 3 बजे हुआ. हादसे के बाद मिली सूचना पर इलाके के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान एसपी भी वहां पहुंचे. घयालों को थांदला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. लोग इको में बैठे थे, अचानक सीमेंट का ट्राला उस पर पलट गया और अंदर मौजूद लोगों को हिलने का भी मौका नहीं मिला.
शादी से लौट रहा था परिवार
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग और घायल एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. शादी का कार्यक्रम कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में आयोजित था. सभी 11 लोग ईको वैन से वापस लौट रहे थे. उनकी वैन सजेली फाटक के पास निर्माणाधिन पुल के बगल में एक ट्राले से टकरा गई. इसके बाद ट्राला उनकी कार पर पलट गया. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई.
मृतकों में 5 नाबालिग
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव को सीएचसी थांदला में रखा गया है. मृतकों में 5 नाबालिग हैं. इसमें शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले मुकेश खपेड़, उनकी बेटी कुमारी पायल और बेटा विनोद की मौत हुई है. वहीं, शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले भारु बामनिया की पत्नी मडीबाई, बेटे विजय, बेटी कुमारी कांता की भी मौत हुई है.
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश, देवीगढ़ की रहने वाली 35 साल की अकली, शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले 16 साल के विनोद, शिवगढ़ महुड़ा की रहने वाली 12 साल की बच्ची कुमारी पायल, शिवगढ़ महुड़ा की 38 साल की मडीबाई, शिवगढ़ महुड़ा के 14 साल के विजय, शिवगढ़ महुड़ा की 14 साल की कुमारी कान्ता, 9 साल की रागिनी और 35 साल की शवलीबाई के रूप में हुई है. शवलीबाई का शव सीएचसी मेघनगर में रखा गया है.
घायलों के नाम
हादसे में दो लोग घायल हुए. उसमें एक का नाम पायल है. पायल सोमला परमार की बेटी हैं और उनकी उम्र 19 साल है. वो देवीगढ़ की रहने वाली हैं. उन्हें डीएच झाबुआ से दाहोद रेफर किया गया है. वहीं दूसरे घायल की पहचान 5 साल के आशु के रूप में हुई है. आशु रामचंद बामनिया की संतान है. वो शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले हैं.
लेटेस्ट न्यूज़
“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
6:21 pm
झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
12:05 pm
‘चोर-चोर मौसेरे भाई?’ वन अपराधों की जानकारी रोकने पर उठे सवाल
July 15, 2026
12:57 pm
शादी से लौट रहा था परिवार, कार पर पटला ट्राला… दबकर 9 लोगों की मौत; 2 घायल
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो


किस अधिकारी के संरक्षण में चल रहा महाकाल कंपनी का कथित अवैध रेत कारोबार?
October 26, 2026
No Comments
Read More »


MCB ब्रेकिंग न्यूज़: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस पेड़ से टकराई-देखे पूरी वीडियो
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी की सड़क के गड्ढों में दफन विकास के दावे! विधायक-सांसद बताएं, सड़क कब बनेगी?
October 21, 2026
No Comments
Read More »

मेहदावल की बेटी शमीमा खातून ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC LT ग्रेड मेंस परीक्षा में हासिल किया चयन
October 18, 2026
No Comments
Read More »




सराफा डैम परिसर में वृहद पौधरोपण, 5,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
October 9, 2026
No Comments
Read More »


पारसा कोल माइंस के CA प्लांटेशन पर सवाल, गड्ढों से लेकर फेंसिंग तक जांच की मांग
October 8, 2026
No Comments
Read More »

“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
No Comments
Read More »


गांधीवाद और गांधीवादी विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता
October 3, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव की अंडरग्राउंड खदानों में ठेका खेल? करोड़ों के कामों की स्वतंत्र जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »




खोंगापानी नगर पंचायत में जांच की मांग पर सियासत? क्या वाकई में 17 करोड़ का घोटाला हुआ है ?
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नगर पंचायत खोंगापानी में भुगतान एवं खरीदी की विशेष ऑडिट की मांग
September 23, 2026
No Comments
Read More »

