October 26, 2026 1:46 pm

शराब के लिए पैसे नहीं देने से था नाराज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में में बीती रात हुई दो हत्यायों से सनसनी फ़ैल गई है। यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड में नानी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पोते ने हमला कर दिया।

इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है।

दूसरी हत्या अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां के भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या कर हत्यारे घर मे रखा नगदी और जेवर लूट ले गए। घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर आधीरात दो नकाब पोशों ने हमला किया था। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं सुरक्षाबलों की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई के चलते छत्तीसगढ़ में नक्सली दहशत में हैं। जिसके चलते अब वे बौखलाहट में ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में घटना को अंजाम दिया है। मृतकों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र है। पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीणों की हत्या की गई है।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!