October 29, 2026 11:18 pm

भ्रष्टाचार पर वार: लोकायुक्त ने नगरपालिका आरआई को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

भिंड
भिंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नगरपालिका में आर आई को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने धर दबोचा है। आर आई अवधेश यादव को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरआई गौहद नगरपालिका में पदस्थ है।

आरोप है कि टेंट हाउस के बिल पास कराने के एवज में आरआई ने 97 हजार के बिल पर 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। सौदा पटने पर फरियादी रिश्वत की किश्त देने गया था। इसी वक्त आरोपी को 20 हजार की रिश्वत की एक किश्त लेते हुए लोकायुक्त ने धर दबोचा।

 

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!