October 25, 2026 6:51 am

गेंदबाजी में भारत का कहर, अमेरिका के बल्लेबाज टिक नहीं सके

जिम्बाब्वे
भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 विश्व कप का पहला मुकाबला गुरुवार को बुलावायो (जिम्बाब्वे) में खेला जा रहा है। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने हाल ही में अफ्रीका को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। वहीं उससे पहले अंडर-19 एशिया कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी, जोकि कागज पर काफी कमजोर टीम नजर आ रही है। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। अब तक 16 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम 5 बार चैंपियन रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1988 में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता था।

अमेरिका ने पूरे किए 50 रन
अमेरिका ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में 20वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं।

अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौटी
अमेरिका की आधी टीम 17 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गई है। अमोघ 13 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।

दीपेश देवेन्द्रन ने दिलाई दूसरी विकेट
हेनिल पटेल के बाद चमके दीपेश देवेन्द्रन, साहिल गर्ग को आउट कर उन्होंने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। 10 ओवर के बाद यूएसए 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन।

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!