ढाका
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों के मन से कानून का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ताजा मामले में सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला में एक हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डेके घर में आग लगा दी गई। इसकी वजह से पीड़ित के परिवार और आसपास के लोगों में डर और घबराहट फैल गई। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में तेजी से आग की लपटें दिख रही थीं और परिवार के सदस्य भागने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला के नंदिरगांव यूनियन के बहोर गांव में इस्लामी समूह ने कथित तौर पर एक स्कूल टीचर के घर में आग लगा दी।
एक अन्य मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में फेनी जिले के दगनभुइयां उपजिला में बदमाशों ने एक हिंदू शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 27 साल के ऑटो रिक्शा ड्राइवर समीर दास की लाश सोमवार को बांग्लादेश के जगतपुर गांव के खेत से मिली।
परिवार वालों और पुलिस के हवाले से बांग्लादेश के अखबार डेली मनोबकांठा ने बताया कि समीर रविवार शाम को अपने ऑटो रिक्शा से निकला था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आया, तो उसके रिश्तेदारों ने उसे अलग-अलग जगहों पर ढूंढना शुरू कर दिया। बाद में, वहां के लोगों को उपजिला के सदर यूनियन के तहत जगतपुर गांव के एक खेत में समीर की बॉडी मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
यह 24 दिनों में नौवीं घटना थी, जिसमें पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदायों को निशाना बनाकर हिंसा को अंजाम दिया गया। ऐसे हालात को लेकर लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की जा रही है। इससे पहले 9 जनवरी को भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर बार-बार होने वाले हमलों के परेशान करने वाले पैटर्न पर गहरी चिंता जताई थी। भारत ने कहा था कि वह पड़ोसी देश में स्थिति पर नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि सांप्रदायिक हिंसा की ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटा जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
6:21 pm
झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
12:05 pm
‘चोर-चोर मौसेरे भाई?’ वन अपराधों की जानकारी रोकने पर उठे सवाल
July 15, 2026
12:57 pm
थमी नहीं बांग्लादेश में हिंसा: अल्पसंख्यक हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

किस अधिकारी के संरक्षण में चल रहा महाकाल कंपनी का कथित अवैध रेत कारोबार?
October 26, 2026
No Comments
Read More »


MCB ब्रेकिंग न्यूज़: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस पेड़ से टकराई-देखे पूरी वीडियो
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी की सड़क के गड्ढों में दफन विकास के दावे! विधायक-सांसद बताएं, सड़क कब बनेगी?
October 21, 2026
No Comments
Read More »

मेहदावल की बेटी शमीमा खातून ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC LT ग्रेड मेंस परीक्षा में हासिल किया चयन
October 18, 2026
No Comments
Read More »




सराफा डैम परिसर में वृहद पौधरोपण, 5,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
October 9, 2026
No Comments
Read More »


पारसा कोल माइंस के CA प्लांटेशन पर सवाल, गड्ढों से लेकर फेंसिंग तक जांच की मांग
October 8, 2026
No Comments
Read More »

“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
No Comments
Read More »


गांधीवाद और गांधीवादी विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता
October 3, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव की अंडरग्राउंड खदानों में ठेका खेल? करोड़ों के कामों की स्वतंत्र जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »




खोंगापानी नगर पंचायत में जांच की मांग पर सियासत? क्या वाकई में 17 करोड़ का घोटाला हुआ है ?
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नगर पंचायत खोंगापानी में भुगतान एवं खरीदी की विशेष ऑडिट की मांग
September 23, 2026
No Comments
Read More »

आज का राशिफल 3 सितंबर: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार
September 22, 2026
No Comments
Read More »

