मेलबर्न
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। यह पहला मौका है जब अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। 22 साल के अल्काराज ने चोट के बावजूद पांच घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया। मैच के दौरान कार्लोस अल्काराज इंजर्ड भी हुए और इस वजह से कुछ समय के लिए टाइम आउट भी लिया। अलेक्जेंडर ज्वेरेव अल्काराज के टाइम आउट लेने से खुश नहीं थे। उनका कहना था कि स्पेन के खिलाड़ी को क्रैम्प हुआ था और उन्हें गेम के बीच में टाइम आउट लेने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। अलेक्जेंडर ज्वेरेव को अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देखा गया। इस दौरान अल्काराज अपने फिजियो से इलाज करवाते रहे।
पांच घंटे और 27 मिनट के दौरान 5 सेट में चले मैच में आखिरकार कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज की और अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने गले मिलकर मैच के दौरान हुई गिले शिकवे दूर किए।
जीत के बाद अल्काराज ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि आपको खुद पर विश्वास रखना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए। आप चाहे किसी भी चीज से जूझ रहे हों, आप किसी चीज से गुजर रहे हों, चाहे कुछ भी हो, आपको हर समय खुद पर विश्वास रखना होगा। मैं तीसरे सेट के बीच में संघर्ष कर रहा था। फिजिकली यह मेरे छोटे से करियर में खेले गए सबसे ज्यादा मुश्किल मैचों में से एक था, लेकिन मैं इस तरह के हालात में रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं पहले भी इस तरह के मैच में रहा हूं। इसलिए मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मुझे मैच में अपना दिल लगाना था। मुझे लगता है कि मैंने यह किया। मैंने आखिरी बॉल तक लड़ाई लड़ी। मुझे पता था कि मेरे पास मौके होंगे। मैं पांचवें सेट में पैशनेट था, आप जानते हैं, लेकिन मुझे खुद पर बहुत गर्व था, जिस तरह से मैंने महसूस किया और जिस तरह से मैंने वापसी की।"
नोवाक जोकोविच ने सिनर के साथ होने वाले अपने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अल्काराज को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी।
फाइनल में कार्लोस अल्काराज का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होना है। दूसरा सेमीफाइनल जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाना है। अल्काराज अगर फाइनल जीतने में कामयाब रहते हैं, तो पुरुष एकल में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
12:05 pm
‘चोर-चोर मौसेरे भाई?’ वन अपराधों की जानकारी रोकने पर उठे सवाल
July 15, 2026
12:57 pm
कार्लोस अल्काराज का कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर मचाई सनसनी
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

मेहदावल की बेटी शमीमा खातून ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC LT ग्रेड मेंस परीक्षा में हासिल किया चयन
October 18, 2026
No Comments
Read More »




सराफा डैम परिसर में वृहद पौधरोपण, 5,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
October 9, 2026
No Comments
Read More »


पारसा कोल माइंस के CA प्लांटेशन पर सवाल, गड्ढों से लेकर फेंसिंग तक जांच की मांग
October 8, 2026
No Comments
Read More »

“सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद—अदालत का बड़ा फैसला”
October 8, 2026
No Comments
Read More »


गांधीवाद और गांधीवादी विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता
October 3, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव की अंडरग्राउंड खदानों में ठेका खेल? करोड़ों के कामों की स्वतंत्र जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »




खोंगापानी नगर पंचायत में जांच की मांग पर सियासत? क्या वाकई में 17 करोड़ का घोटाला हुआ है ?
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नगर पंचायत खोंगापानी में भुगतान एवं खरीदी की विशेष ऑडिट की मांग
September 23, 2026
No Comments
Read More »

आज का राशिफल 3 सितंबर: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार
September 22, 2026
No Comments
Read More »




13 सितंबर राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
September 12, 2026
No Comments
Read More »

