October 23, 2026 12:09 pm

सितंबर में घर की सफाई करते समय तुरंत हटाएं ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार दूर होगी नकारात्मकता

 सितंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. ऐसे में घर की साफ-सफाई पर खास ध्यान है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लंबे समय से बेकार पड़ी या टूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए. इन्हें घर से हटाने से सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी सितंबर की शुरुआत में घर की सफाई करने जा रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए कि सफाई के दौरान किन चीजों को घर से हटा देना चाहिए. 

बंद या खराब घड़ी
घर में लंबे समय से बंद या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए. इसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें. वास्तु में खराब घड़ी को शुभ नहीं माना जाता.

जंग लगा लोहा और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
पुराने चार्जर, खराब तार, बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान और जंग लगा लोहा घर में जमा करके न रखें. जो सामान इस्तेमाल में नहीं है, उसे कबाड़ में दे दें.

टूटे बर्तन और चटका हुआ शीशा
टूटे या दरार वाले बर्तन और चटका हुआ शीशा घर में नहीं रखना चाहिए. वास्तु में इन्हें अशुभ माना जाता है.

पूरी तरह सूख चुके पौधों को घर से हटा दें. वास्तु मान्यता के अनुसार, सूखे पौधे नकारात्मकता से जुड़े माने जाते हैं. घर के अंदर कांटेदार पौधे रखने से भी बचना चाहिए.

छत का कबाड़ और पुराने जूते-चप्पल
छत या स्टोर रूम में बेकार सामान लंबे समय तक जमा करके न रखें. फटे और बहुत पुराने जूते-चप्पल भी हटा दें. वास्तु के अनुसार, ऐसे सामान को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता.

Editor
Author: Editor

विज्ञापन
error: Content is protected !!