मेष राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी हो या बिजनेस आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि- आज मन शांत रहेगा और कई काम आसानी से बनते नजर आएंगे। पैसों के मामले में राहत मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पानी खूब पिएं। सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। कोशिश करें कि रात में नींद ठीक से आए।
मिथुन राशि- आज कुछ नया सीखने या करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी और दिन प्रोडक्टिव रहेगा। आप खुश रहेंगे। परिवार और दोस्तों का फुल सपोर्ट मिलेगा। बाहरी खानपान से बचें।
कर्क राशि- आज आप जल्दबाजी से बचें और आराम से फैसले लें। घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है लेकिन हड़बड़ी में कुछ भी नहीं करना है। तला-भुना ना खाएं।
सिंह राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। जिससे मन खुश रहेगा। सारे काम बनते नजर आएंगे। आप खुश रहेंगे तो बाकी चीजों में उसका असर साफ तौर पर दिखेगा। अपने लिए कुछ समय निकालें और वो करें जो आपके मन को सुकून देता है।
कन्या राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल आपके ही फेवर में रहेगा। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। लेनदेन से बचें। फालतू के खर्चा ना करें। बजट के साथ आगे की प्लानिंग करें।
तुला राशि- आज किस्मत आपका साथ पूरा-पूरा देगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। कोशिश करें कि आपकी वजह से किसी का दिल ना दुखे। खानपान में सही बैलेंस बनाए रखें। ज्यादा बाहर का खाएंगे तो दिक्कत होगी। ऐसे में बाहर के खाने से बचें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन थोड़ा बिजी रह सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में थोड़ा अप्स एंड डाउन आएगा लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं है। खानपान का ध्यान रखें। नींद पूरी लें।
धनु राशि- आज हर काम सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान करा सकती है। नौकरी और बिजनेस में धीरे-धीरे अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार में माहौल सुकून भरा होगा। कोशिश करें कि आज के दिन कुछ समय अपने लिए निकाल पाएं। अपने शौक खुलकर पूरा करें।
मकर राशि- आज आपकी मेहनत फाइनली रंग लाएगी। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बस किसी से लेनदेन करने से बचें। निवेश के लिए सही समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुटीन में अब एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
कुंभ राशि- आज मन खुश रहेगा और नए आइडिया काम आएंगे। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। खर्च थोड़ा संभालकर करें। बजट बनाकर चलेंगे तो चीजें आसान होंगी। घर-परिवार में सब अच्छा होगा। लव लाइफ में थोड़ी कहासुनी हो सकती है लेकिन चीजें इतनी भी खराब नहीं होंगी। शाम तक स्थिति सही हो जाएगी।
मीन राशि- आज आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा और काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। बस हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें। लोगों के साथ घुल-मिलकर रहें। कोई ऐसी बात ना कहने से बचे जिससे किसी का दिल टूटे।






















