September 10, 2026 12:41 am

MP, UP, दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; जानिए अपने प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

देश (India) में आज का मौसम (शनिवार, 5 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्मी का पारा 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है। असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा  में ओले भी गिर सकते हैं। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।

गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम फिर बदलेगा। 8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से आठ से लेकर 10 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 दिन तक बदरा बरसेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान में अगले चार दिन चलेगी हीटवेव 
राजस्थान में शनिवार (5 अप्रैल) से तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। शुक्रवार को
जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और वनस्थली (टोंक) एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

BBC LIVE
Author: BBC LIVE

विज्ञापन
error: Content is protected !!