गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें गंगा नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका और उसे बचाने आए उसके दो मामा की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों सुबह स्नान करने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे।
ग्राम कल्लूपुरवा निवासी सर्वेश के बेटे कृष्णा का मुंडन संस्कार था, जिसमें रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी कार्यक्रम के लिए सर्वेश के रिश्तेदार बलराम (22) और संदीप (20) अपने परिवार के साथ गांव आए थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सर्वेश की बेटी प्रियंका अपने दोनों मामाओं के साथ पास की गंगा नदी में स्नान के लिए गई थी। दुर्भाग्यवश, नदी में घाट की सुविधा न होने के कारण प्रियंका जलकुंभी में फंस गई और बहाव में खींची जाने लगी।
अपनी भांजी को डूबता देख बलराम और संदीप तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वे खुद भी डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं
इस त्रासदी के बाद खुशियों का माहौल एकाएक गहरे शोक में बदल गया। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तहसीलदार सीपी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दैवीय आपदा के अंतर्गत आती है, इसलिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रियंका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि दोनों युवकों के शव उनके पैतृक गांव भेज दिए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
भांजी को बचाने नदी में उतरे दो मामा भी डूबे, तीनों की मौत
विज्ञापन
बीबीसी लाईव-वीडियो

हसदेव एरिया के बहेराबांध में हर महीने लाखों की कथित हेराफेरी? मामले को दबाने की कोशिश?
August 21, 2026
No Comments
Read More »


PWD में रिपेयरिंग के नाम पर ‘खेल’! मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर-जनकपुर तक करोड़ों की बिलिंग पर उठे सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

धान संरक्षण केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, गुरुनानक चौक व्यापारिक संघ ने निभाई सहभागिता
August 15, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संघ कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा
August 15, 2026
No Comments
Read More »

मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के घोटालों में घुसा ‘वायरस’! जांच की हर कोशिश क्यों हो रही नाकाम?
August 14, 2026
No Comments
Read More »

हसदेव एरिया में भ्रष्टाचार का खेल! खबरें छपती रहीं, अधिकारी बेफिक्र—‘कमीशन’ के भरोसे कार्रवाई से बेखौफ?
August 13, 2026
No Comments
Read More »

झगराखंड सब एरिया में कथित फर्जी नियुक्ति का मामला, CBI और विजिलेंस से जांच की मांग?
August 13, 2026
No Comments
Read More »

SECL में आखिर क्या छिपा है? बालाजी कंस्ट्रक्शन के कामों की पूरी कुंडली मांगने से मचा हड़कंप!
August 6, 2026
No Comments
Read More »

पासपोर्ट वेरिफिकेशन हुआ आसान, अब नहीं काटने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर, गुजरात DGP का बड़ा फैसला
August 6, 2026
No Comments
Read More »




प्रदेशभर के पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक, जयपुर में शक्ति प्रदर्शन
July 28, 2026
No Comments
Read More »

युवा सड़कों पर, सत्ता सवालों के घेरे में! क्या देश में बदलाव की आंधी चल पड़ी है?
July 24, 2026
No Comments
Read More »


धारा 8(1)(ज) और 11 की आड़ में वन विभाग में करोड़ों के घोटालों पर पर्दा?
July 16, 2026
No Comments
Read More »


उमरिया–शहडोल–अनूपपुर में हजारों ट्रक रेत का अवैध भंडारण! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?
July 14, 2026
No Comments
Read More »

एथेनॉल के नाम पर जनता की जेब पर डाका? माइलेज घटा, खर्च बढ़ा, आखिर किसके हित में है यह नीति?
July 12, 2026
No Comments
Read More »


